गोंडा, मार्च 6 -- गोंडा, संवाददाता। होली के पर्व के बाद अब दूसरे शहरों में कामकाज या पढ़ाई के सिलसिले में लौटने वालों शुक्रवार को ट्रेन व बसों में भीड़ देखने को मिली। इससे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन में सवार होने में काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों हुई। कमोवेश यही हाल शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर देखा गया। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत स्थित गोंडा स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह से ही यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी थी। शाम तक यात्रियों की भीड़ काफी अधिक हो गई थी। रेलवे आंकड़ों पर गौर करें तो यहां पर आम दिनों में 4000 से 5000 के बीच में यात्री संख्या रहती है। भीड़ के चलते यह आंकड़ा पार हो गया है। रेलवे की टीम ने मेहनत करके यात्रियों को किसी तरीके से ट्रेन में सवार करा दिया। जिससे टिकट वापस करने वालों ...