उन्नाव, मार्च 7 -- हरदोई, संवाददाता। होली के त्योहार के बाद शहर में शुक्रवार को कई स्थानों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के अटल चौक, बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा, जिंदपीर चौराहा, लखनऊ चुंगी, पिहानी चुंगी, बिलग्राम चुंगी, रेलवेगंज, सोल्जर बोर्ड चौराहा, एमजी मार्ग सहित कस्बों के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। त्योहार के बाद अपने गतंव्य को निकले लोग तो वाहनों की अधिकता के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सबसे अधिक समस्या अटल चौक, बड़ा चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड के आसपास देखने को मिली, जहां पैदल चलने वालों को भी रास्ता निकालना मुश्किल हो गया। जाम के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। कई लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी देर तक सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.