त्योहार के पहले जरूरी वस्तुओं के रेट बढ़ने पर जताई नाराजगी
चित्रकूट, अगस्त 25 -- चित्रकूट। भाकपा कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व विधायक राम प्रसाद सिंह की मौजूदगी में हुई। राष्ट्रीय सचिव डा गिरीश शर्मा ने कहा कि अब बदलाव जरूरी है। सरकार की नीतियां किसान और छात्र विरोधी है। किसानों की कर्जमाफी को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। त्योहारों के मौके पर जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। सरकार ने संविधान और विधि सम्मत व्यवस्था को कमजोर किया है। राज्य सचिव अरविंद राज स्वरूप ने कहा कि उनकी पार्टी दलित, शोषित, किसानों व मजदूरों की की समस्याओं को लेकर संघर्ष व आंदोलन करती रही है। पूर्व विधायक राम प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं से एक सितंबर को दिल्ली पहुंचकर प्रस्तावित रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में डा रामचन्द्र सरस, विद्यानंद शुक्ल, अमित यादव, महेन्द्र प्रताप, हनुमान यादव, राजेन्द्र, कमलेश आदि लोग मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.