फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। होली के त्योहार के दूसरे दिन बाजारों में ग्राहक नदारद दिखायी दिये। लोगों में होली का खुमार अभी तक चढ़ा होने की वजह से कारोबार अचानक नीचे खिसक गया। शहर के मुख्य बाजारों में खरीदार नदारद रहने से दुकानें शाम को जल्दी बंद हो गईं। दुकानदारों का कहना है कि करीब एक सप्ताह तक कारोबार में ज्यादा चमक आने की उम्मीद नहीं है। होली के पहले बाजारों में करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ था। किराना मंडी से लेकर गारमेंट, इलेक्ट्रानिक, आटो मोबाइल सेक्टर आदि में जमकर बिक्री हुयी थी। होली का त्योहार बुधवार को निकलने के बाद गुरुवार को बजारों में रौनक फीकी दिखायी पड़ी। शहर के मुख्य बाजार नेहरू रोड, घुमना बाजार, नितगंजा रोड, सेठ गली, पक्का पुल, किराना बाजार, सुतहट्टी रोड आदि क्षेत्रों में बहुत सी दुकानें बंद थीं। क्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.