गाज़ियाबाद, मार्च 2 -- गाजियाबाद। नगर निगम होली खोलने के लिए दो घंटे अतिरिक्त जलापूर्ति करेगा। साथ ही 72 टैंकर से 24 घंटे पानी उपलब्ध कराया जाएगा नगर निगम ने रंग की तैयारी पूरी कर ली है। होलिका स्थल के पास नियमित साफ-सफाई कराई। वहीं, जलकल विभाग बुधवार को रंग वाले दिन शहर में दो घंटे अतिरिक्त पानी की आपूर्ति कराएगा। जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया अन्य दिनों में सुबह और शाम तीन-तीन घंटे पानी आपूर्ति होती है। रंग वाले दिन दो घंटे अतिरिक्त पानी आपूर्ति की जाएगी। 12 बजे से दोपहर दो बजे तक अतिरिक्त पानी मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.