वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। त्योहार बीतने के चार दिन बाद भी रविवार को ट्रेनों में मारामारी की स्थिति रही। कैंट, बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशनों पर रोजी-रोजगार के लिए महानगरों को जाने वालों की भीड़ रही। आरक्षित बोगियां पहले से फुल हैं और जनरल बोगियों में तिलभर जगह नहीं रही। इसके बावजूद उनमें सवार होने की जद्दोजहद होती रही।कैंट, बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशनों से रविवार को मुम्बई, दिल्ली, सूरत, अहमदाबाद, सिकंदराबाद, अम्बाला, जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर, जम्मूतवी जाने वाली ट्रेनों में ठसाठस भीड़ रही। कई ट्रेनों में जनरल कोच में जगह न मिलने पर यात्री आरक्षित कोचों में सवार हो गए। जिन्हें चेकिंग स्टाफ ने जनरल बोगी में भेज दिया। वहीं, कई यात्रियों ने अतिरिक्त किराया और जुर्माना देकर स्लीपर क्लास में किसी तरह से यात्रा पूरी की।म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.