बागपत, मार्च 1 -- होली का त्योहार आने से पहले शहर का जाम लोगों को रुला रहा है। बाजारों से लेकर हाइवे पर भी भीड़ के चलते निकलना मुश्किल है। सड़कों पर भी जगह-जगह जाम लग रहा है। वहीं जाम में फंसने पर दोपहिया वाहन सवार खांसी और दम फूलने से परेशान हो रहे हैं। रविवार को लोग होली की खरीदारी करने बाजार में निकले तो उन्हें जगह-जगह लगे जाम से परेशानी का सामना करना पड़ा। 11 बजे के बाद से वाहनों की भीड़ के चलते राहगीरों को बाजार से निकलने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। गांधी रोड चौराहा, डाकघर मार्ग, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, कोताना रोड, भगवान महावीर मार्ग आदि जगहों पर ऑटो और ई-रिक्शा खड़े होकर सवारियां बैठाने से लोगों को काफी परेशानी हुई। साथ ही दुकानों और गोदामों का माल लाने वाले लोडिंग टेंपो, रिक्शा और ट्रॉली आदि की वजह से राहगीरों को निकलने में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.