उन्नाव, फरवरी 26 -- उन्नाव। होली के त्योहार के चलते गुरुवार को पूरे शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। सबसे ज्यादा परेशानी बड़े चौराहा, गांधी नगर, जिला अस्पताल गेट व शेखपुर नहर व कचहरी ब्रिज पर रही। यहां एक किलोमीटर तक लंबे जाम में गाड़ियां रेंगती रही। गांधी नगर से आईबीपी चौराहे की ओर से जाने वाले वाहन लोकनगर मार्ग से होते हुए कब्बाखेड़ा की ओर गुजरे। इस दौरान जिला अस्पताल गेट से निकलने पर एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। इसी तरह रात में मलहला चौराहा में भी जाम लगा रहा। जाम के दौरान सड़कों पर यातायात सामान्य कराने के लिए ट्रैफिक कर्मचारी हांफते नजर आए। शहर में होली के पहले पापड़, पिचकारी, रंग की दुकानें लगी हैं। फुटपाथ तक इनके कब्जे में है। खरीदारों की भीड़ के बीच ई-रिक्शा और ऑटो की भरमार से गुरुवार को पूरे दिन शहर में यातायात रेंगता रहा। सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.