गया, फरवरी 28 -- एक दिन बाद सोमवार को होलिका दहन और बुधवार को होली है। शहर के बाजार पर होली का रंग चढ़ चुका है। साथ ही ईद को लेकर भी खरीदारी शुरू है। होली की बिक्री तो परवान पर है। लेकिन, त्योहार की खरीदारी का जमा सड़क जाम किरकिरा कर दे रहा है। जाम का आलम यह है कि टोटो तो क्या पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है। मैट्रिक की परीक्षा के बाद एक बार फिर शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है। अतिक्रमण, ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं और बेतरतीब गाड़ियों की पार्किंग के कारण जाम की समस्या नासूर बन गयी है। पुरानी गोदाम से लेकर जीबी रोड में लग रहा जाम होली को लेकर थोक किराना मंडी पुरानी गोदाम, रंग-पिचकारी की मंडी केपी रोड व धामी टोला और कपड़ों का बाजार जीबी रोड व बजाजा रोड में जाम की समस्या है। दो-तीन दिनों से दोपहर बाद इन इलाकों में जाम लग रहा है। जीबी रोड और र...