नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- भारतीय पहनावे की बात हो, तो कुर्ती सेट महिलाओं के वॉर्डरोब का अहम हिस्सा हैं। इन्हें रोजाना पहनने से लेकर ऑफिस, पूजा, त्योहारों और परिवार के खास कार्यक्रमों तक में पहना जा सकता है। कॉटन, सिल्क, विस्कोस और जॉर्जेट जैसे अलग-अलग फैब्रिक में मिलने वाले ये सेट अपनी खूबसूरती और डिजाइन के लिए पसंद किए जाते हैं। कहीं फ्लोरल प्रिंट की खूबसूरती है, तो कहीं बारीक कढ़ाई और लेस की डिटेलिंग। वहीं, अनारकली और स्ट्रेट कट जैसे डिजाइन भी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। आजकल मैचिंग कुर्ती, पलाजो और दुपट्टे वाले सेट काफी पसंद किए जाते हैं, क्योंकि इनसे पूरा पहनावा तैयार करना आसान होता है। कुछ डिजाइन हल्के और सादे हैं, तो कुछ पर बारीक कढ़ाई और आकर्षक प्रिंट देखने को मिलते हैं। अगर आप भी अपने लिए नया एथनिक आउटफिट खरीदने की सोच रही...