सहारनपुर, फरवरी 20 -- आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को अधिकारियों ने थाना जनकपुरी क्षेत्र के सड़क दूधली में छापेमारी कर फैक्ट्री से 350 बोरी रंगीन कचरी जब्त की और प्लांट को भी सील कर दिया। अभियान के तहत खाद्य विभाग की टीम ने सड़क दूधली स्थित अनीसुर्रहमान की कोहिनूर फूड्स फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने फैक्ट्री से रंगीन कचरी के 300 बोरे, करीब छह कुंतल माल जब्त कर गोदाम में रखवाकर सील कर दिया तथा सैंपल लेकर जांच को भेज दिए। अधिकारियों ने जहां रंगीन कचरी तैयार की जा रही थी उस प्लांट को भी सील कर दिया। सहायक आयुक्त खाद्य मनोज वर्मा व मुख्य खाद्य अधिकारी धनंजय कुमार शुक्ला ने बताया कि रमजान, ईद व होली जैसे त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी की गई है। फैक्ट्री में बिना मानकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.