रुद्रपुर, जून 23 -- रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने आगामी त्योहारों और मानसून को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को कानून-व्यवस्था मजबूत रखने तथा आपदा राहत उपकरणों को पूरी तरह मेंटेन कर 'रेडी मोड' में रखने के निर्देश दिए। मासिक अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने पुलिस मुख्यालय के ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन लगाम का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और संदिग्ध लोगों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को समयसीमा के भीतर मामलों का निस्तारण करने को कहा गया। क्षेत्राधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और थाना प्रभारियों को विवेचकों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त ...