रांची, मार्च 18 -- खूंटी, संवाददाता। सरहुल, ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर खूंटी पुलिस ने बुधवार को व्यापक सुरक्षा तैयारियों का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में कचहरी मैदान में मॉक ड्रिल आयोजित कर दंगा एवं आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया गया। इस दौरान दंगा निरोधक टीम ने संभावित उपद्रव, हुड़दंग व भीड़ नियंत्रण की स्थिति से निपटने का अभ्यास किया। जवानों ने आंसू गैस के गोले दागने एवं बम निष्क्रिय करने जैसी प्रक्रियाओं का भी प्रदर्शन किया। इस दौरान उपद्रवियों से निपटने का अभ्यास भी किया। इस मौके पर एसपी मनीष टोप्पो ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में संयम बनाए रखें और पुलिस मैनुअल के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए आपात स्थिति में तत्परता और सूझबूझ से स्...