त्योहारों से पहले झटका! फिर महंगी हो सकती है महिंद्रा की SUVs, जानिए क्यों बढ़ रहे हैं दाम
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- देसी कार निर्माता महिंद्रा एक बार फिर अपनी पॉपुलर SUV की कीमतें बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है। कच्चे माल (कमोडिटीज) के बढ़ते दामों की वजह से कंपनी अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा सकती है। महिंद्रा के ऑटोमोटिव प्रेसिडेंट और सीइओ नलिनीकांत गोलगुंटा के अनुसार, इस पर अगले दो हफ्तों में अंतिम फैसला लिया जा सकता है। खास बात यह है कि कंपनी इस साल पहले ही तीन बार कीमतें बढ़ा चुकी है। इसके बावजूद बाजार में महिंद्रा की गाड़ियों की डिमांड पर कोई खास असर नहीं पड़ा है और बुकिंग्स लगातार मजबूत बनी हुई हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।तीन बार बढ़ चुके हैं दाम कीमतों में लगातार हो रहे इस इजाफे को लेकर नलिनीकांत गोलगुंटा ने बताया कि कंपनी स्थिति पर बारीक नजर रखे हुए है। इससे पहले महिंद्रा ने इसी साल जनवरी, अप्रैल और जुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.