त्योहारों से पहले चीनी में आई महंगाई की कड़वाहट, गायब हुई व्यंजनों से मिठास
एटा, अगस्त 21 -- त्योहारों का सीजन शुरू होते ही आम जनता की रसोई पर महंगाई का एक नया और तगड़ा प्रहार हुआ है। दैनिक जीवन में सबसे जरूरी खाद्यान्नों में शामिल चीनी के दामों में अचानक आई तेजी से व्यंजनों की मिठास गायब हो गई है। पिछले चार दिनों के भीतर चीनी का फुटकर भाव 44 रुपये प्रति किलो से उछलकर सीधे 65 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जिले के अंदर मात्र 96 घंटों के भीतर चीनी की कीमतों में आई करीब 47 फीसदी यानी 21 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी ने गृहणियों से लेकर हलवाइयों और आम उपभोक्ताओं के पसीने छुड़ा दिए हैं। सावन के महीने में जहां घरों में तरह-तरह के मीठे पकवान बनाए जा रहे हैं, वहीं चीनी के बढ़ी महंगाई ने त्योहारों के उत्साह को फीका कर दिया है। चीनी पर महंगाई बढ़ने से मध्यम और गरीब वर्गीय परिवारों के लिए अब चाय की चुस्की से लेकर बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.