नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- त्योहारों से पहले चीनी की कीमतें अब काबू में आती हुईं नजर आ रही हैं। चीनी के रिटेल प्राइस में एक महीने में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चीनीमंडी के रेट के मुताबिक 22 अगस्त से 21 सितंबर 2026 के बीच दिल्ली में खुदरा चीनी का भाव 68 रुपये से घटकर 53 रुपये प्रति किलो हो गया। कानपुर में 69 से 52 रुपये, रायपुर में 68 से 53 रुपये, मुंबई में 68 से 53 रुपये और रांची में 70 से 54 रुपये किलो रह गया। कोलकाता में भाव 70 से 54 रुपये, गुवाहाटी में 71 से 55 रुपये, हैदराबाद में 70 से 53 रुपये और चेन्नई में 70 से 56 रुपये किलो हो गया। यानी प्रमुख शहरों में खुदरा भाव में 14 से 17 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट आई है। यह भी पढ़ें- प्याज कब होगा सस्ता, सितंबर-अक्टूबर में क्यों बढ़ जाते हैं दाम? वहीं, सरकार के मुताबिक, चीनी की कीमतों में ह...