उरई, मार्च 1 -- कुठौंद। होली पर्व के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार शाम कस्बे में सघन पैदल मार्च किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस टीम ने माधौगढ़ तिराहा, सब्जी मंडी, मुनीम चक्की, अस्पताल रोड सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। गश्त का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना था। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अजय पाठक ने स्थानीय दुकानदारों व निवासियों से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पैदल मार्च में उप निरीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.