हरदोई, फरवरी 27 -- सण्डीला। त्योहारों के मद्देनजर कोतवाल विद्यासागर पाल के नेतृत्व मे पुलिस ने भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास पैदल गश्त किया इस दौरान विभिन्न प्रकार की दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों एवं आमजन से शांति/सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया त्योहारों से पहले संडीला पुलिस अलर्ट पर है ड्रोन कैमरे से प्रमुख बाजारों व संवेदनशील इलाकों की निगरानी की गई। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.