त्योहारों से जुड़ी शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश
मऊ, जुलाई 27 -- मऊ, संवाददाता। आगामी श्रावण मास की कावड़ यात्रा, सावन मेला एवं अन्य प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला शांति समिति की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों से जुड़ी शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। सभी विभाग समन्वय बनाकर अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कावड़ यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी, जिसके दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को कावड़ मार्गों,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.