त्योहारों से इतर भी मिलावटखोरों पर कार्रवाई, मंडलायुक्त ने तलब की रिपोर्ट
प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- प्रयागराज। त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के साथ ही सामान्य दिनों में हुई कार्रवाई का भी मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने संज्ञान लिया है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से अभियान के दौरान लिए गए नमूनों, जांच के परिणाम और मिलावट मिलने पर की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय अभियान चलाने के साथ ही सामान्य दिनों में भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी जरूरी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.