कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता । आईजी सुनील भास्कर ने कहा कि त्योहारों में विशेष सतर्कता बरतना पुलिस का पहला काम है। उन्होंने विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। वे गुरुवार को हजारीबाग में समीक्षा बैठक कर रहे थे। समीक्षा के दौरान उन्होंने पुलिस को सतत निगरानी और आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया। कहा कि त्योहार में विशेष सतर्कता बरतते और सुरक्षा दायित्व का काम पुलिस का है। आगामी त्योहारों में सीसीटीवी और ड्रोन का उपयोग करना सुरक्षा के बेहतर उपाय हैं। कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार, जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। पुलिस दंगाइयों से निपटने और सुरक्षा का अहसास कराने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों पर विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.