चक्रधरपुर, अगस्त 28 -- चक्रधरपुर। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को राहत मिलने के साथ ट्रेनों में भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12837 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक एलडब्ल्यूएससीएन कोच 29, 30, 31 अगस्त तथा 1, 2, 3 और 4 सितंबर को लगाया जाएगा। 18030 शालीमार-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस में एक एलडब्ल्यूएसीसीएन कोच 29 अगस्त से 2 सितंबर तक और 3 व 4 सितंबर को एक एलडब्ल्यूएससीएन कोच लगाया जाएगा।इसी तरह 18039 शालीमार-पुरी एक्सप्रेस में 30 अगस्त को दो डब्ल्यूजीएससीएन कोच, 18063 संतरागाछी-येलहांका एसी एक्सप्रेस में 3 सितंबर को एक एलडब्ल्यूएसीसीएन तथा 18107 राउरकेला-जगदलपु...