प्रयागराज, सितम्बर 1 -- आगामी त्योहारों और सर्दियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज विशेष ट्रेन के सितंबर से नवंबर तक अतिरिक्त फेरे होंगे। मुंबई सेंट्रल-कटिहार विशेष ट्रेन के भी अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा प्रतापनगर-मऊ, सूरत-छपरा और उधना-मालदा टाउन विशेष ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। हालांकि रेल कार्यों के कारण कुछ फेरों को रद्द भी किया गया है। मुंबई सेंट्रल-कटिहार विशेष ट्रेन लखनऊ की जगह ऐशबाग होकर चलेगी। वहीं, कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी विशेष ट्रेन का संचालन भी 10 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। यह भी पढ़ें- 7 अक्तूबर से बदले रास्ते से चलाई जाएंगी 10 ट्रेनें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...