त्योहारों में असमाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर
देवघर, मार्च 19 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। बुधवार को पालोजोरी थाना परिसर में ईद, रामनवमी व सरहुल को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पर्व को शांतिपूर्वक तरीके से मनाने पर बल दिया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सालो हेम्ब्रम व अमित कुमार भगत ने की। बैठक में एएसआई भागीरथ महतो सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजन व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से ईद व रामनवमी के दौरान विधि व्यव्यवथा को बनाए रखने व पर्व को आपसी भाईचारा व शांतिपूर्वक मनाने को लेकर थाना प्रभारी ने शांति समिति के सदस्यों से अपील की। उन्होने शांति समिति की बैठक में मौजूद सदस्यों से दोनों पर्व को लेकर विचार विमर्श किया। सदस्यों ने बताया कि पालोजोरी में सभी पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाता रहा है। यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। बैठक में विभिन्न पंचायतों के मुखिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.