बदायूं, फरवरी 12 -- बगरैन। पुलिस चौकी बगरैन परिसर शिवरात्रि, होली और रमजान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि त्योहारों के साथ प्रधानी चुनाव भी नजदीक हैं, अतः विशेष सतर्कता आवश्यक है। होली पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही जलाई जाए और बिजली के तारों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जोर दिया कि त्योहारों पर कोई नई परंपरा न डाली जाए। चौकी प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने भी क्षेत्र के सभी 18 गांवों से आए लोगों से सहयोग की अपील की। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, प्रधान महामंत्री राजीव सिंह,राजीव पाराशारी, मनोहर सिंह यादव, प्रधान इस्लामउद्दीन, गुलावनवी, लालू, रामगोपाल, आनंद भारती सहित महेश गुप्ता, विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.