सहारनपुर, मार्च 2 -- सहारनपुर। होली, रमजान और ईद-उल-फितर से पहले प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि कहीं हैडपंप खराब मिला या सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों को देखते हुए जिला स्तर पर व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि होलिका दहन स्थलों, पंचायत भवनों, मुख्य रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े हैडपंपों को तुरंत ठीक कराया जाए और उनके आसपास चूने का छिड़काव कराया जाए। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्द...