मऊ, जून 12 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी मुहर्रम के साथ अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराये जाने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्थानीय कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय ने क्षेत्र के सभी ग्रामीण चौकीदारों के साथ बैठक किया। त्योहारों के दौरान और सामान्य दिनों में भी हर छोटी से छोटी घटना की जानकारी पुलिस को देने का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि ग्रामीण चौकीदार कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस और प्रशासन के लिए एक मजबूत कड़ी साबित हो सकते हैं। आगामी मोहर्रम और अन्य त्यौहारों के दौरान उनके गांव में घटने वाली छोटी से छोटी घटना और आपराधिक गतिविधि की जानकारी पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराएं। जिससे समय रहते आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके और उपद्रवी तथा मनबढ़ अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके। प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीण ...