मऊ, फरवरी 11 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली परिसर में बुधवार को क्षेत्राधिकारी डा.जितेन्द्र कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने कोतवाली क्षेत्र के समस्त चौकी प्रभारियों और बीट के पुलिसकर्मियों के साथ बैठक किया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने और हर छोटी बड़ी गतिविधि की सूचना देने का निर्देश दिया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पुलिस की सतर्कता और इसमें आमजन की सहभागिता से ही किसी भी प्रकार की अराजक स्थिति से निपटा जा सकता है। क्षेत्राधिकारी ने किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि बीट के पुलिसकर्मी ग्राम सभाओं में चौकीदारों से समन्वय स्थापित कर रखें और प्रतिदिन की जानकारी उनसे लेते रहें। इस दौरान अपराध निरीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.