त्योहारों पर रेलवे ने बढ़ाए मुंबई-कानपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे
मथुरा, अक्टूबर 22 -- करवाचौथ, दीपावली और छठ पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन के संचालन का नवंबर तक विस्तार किया है। 25 अक्तूबर के बाद दोनों दिशाओं में पांच-पांच अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं। यह ट्रेन मथुरा जंक्शन और मथुरा कैंट होकर गुजरेगी। ट्रेन का मार्ग, समय, ठहराव और कोच संरचना पहले की तरह रहेगी। इससे त्योहारों पर मुंबई और कानपुर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल 25 अक्तूबर के बाद 1, 8, 15, 22 और 29 नवंबर को चलेगी। वहीं, कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 26 अक्तूबर के बाद 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर को संचालित होगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पटना-दिल्ली वंदे भारत त्योहार स्पेशल कानपुर से गुजरेगी दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.