बिजनौर, अक्टूबर 3 -- उत्तर रेलवे ने ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए त्योहारों के दौरान दो स्पेशल आरक्षित एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार इनके संचालन से उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार के यात्रियों को लाभ मिलेगा। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के अनुसार यह ट्रेन अक्टूबर और नवंबर में प्रत्येक रविवार को वाराणसी से और प्रत्येक सोमवार को बठिंडा से चलेगी। वाराणसी से रात 08:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 08:40 बजे मुरादाबाद और सुबह 09:58 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद सहारनपुर के लिए रवाना होगी। सहारनपुर से अंबाला, राजपुरा, पटियाला और धूरी होते हुए बठिंडा पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- फिरोजपुर से पूर्णिया तक चलेगी स्पेशल ट्रेन वापसी में सोमवार को बठिंडा से चलकर मंगलवार को नजी...