त्योहारों पर रायबरेली होकर चलेंगी तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
रायबरेली, सितम्बर 3 -- रायबरेली संवाददाता। त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने रायबरेली होकर चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के फेरे निर्धारित किए हैं। इनमें वाराणसी-दिल्ली, फिरोजपुर कैंट-पटना और वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों का रायबरेली में ठहराव रहेगा। वाराणसी-दिल्ली जंक्शन (04209/04210) फेस्टिवल स्पेशल वाराणसी से दिल्ली जाते समय रायबरेली में रात 1:25 बजे पहुंचेगी और 1:27 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 2 अक्तूबर से 27 नवंबर तक कुल 25 फेरे लगाएगी। वापसी में 04210 दिल्ली से चलकर रायबरेली सुबह 5:13 बजे पहुंचेगी और 5:15 बजे रवाना होगी। यह सेवा 3 अक्तूबर से 28 नवंबर तक कुल 25 फेरे चलेगी। यह भी पढ़ें- लखनऊ होकर बिहार, दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब को स्पेशल ट्रेनें वाराणसी-दिल्ली ट्रेन सोमवार, बुधवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.