त्योहारों पर बिहार से दूसरे राज्यों के लिए चलेंगी 200 विशेष बसें
पटना, नवम्बर 4 -- दीपावली और छठ पूजा के दौरान दूसरे राज्यों से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग करीब 200 विशेष बसों का परिचालन करेगा। ये बसें बिहार से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के लिए चलेंगी। पांच से 20 नवंबर तक निर्धारित मार्गों पर इनका परिचालन होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने बुधवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती परिवहन सेवा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।इससे यह भी पढ़ें- Delhi News: परेशानी: ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो दूसरे विकल्पों से घर पहुंचने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.