लखनऊ, सितम्बर 22 -- -प्रमुख सचिव ने पहली समीक्षा बैठक में वैकल्पिक व्यवस्था और फीडरवार निगरानी के दिए निर्देश -कोयले की कमी से न प्रभावित हो विद्युत आपूर्ति, बेहतर वैकल्पिक योजना बनाने के निर्देश लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश में तय शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नवनियुक्त प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने मंगलवार को विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने सभी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली उपलब्ध कराने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करने के निर्देश दिए। प्रसाद ने कहा कि बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जहां से भी विद्युत की व्यवस्था संभव हो, वहां से आवश्यक इंतजाम किए जाएं। उन्होंने भविष्य में कोयले की कमी के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था क...