शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने कोतवाली पहुंचकर निरीक्षण किया। आगामी त्योहारों को लेकर उन्होंने कई दिशा निर्देश दिए। गुरुवार की दोपहर एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले शस्त्रों का अवलोकन किया और एसआई नितिन मलिक, प्रदीप कुमार, गौरव शर्मा एवं नेहा सैनी से पिस्टल एवं अन्य शस्त्र खोलकर उन्हें बंद करने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने चुनाव रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर आदि अभिलेखों को देखा। उन्होंने बिरियागंज चौकी प्रभारी नितिन मलिक से क्षेत्र में रखी जाने वाली होली की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि त्यौहार पर कोई भी लापरवाही न बरती जाए और संदिग्ध लोगों को पाबंद किया जाए। इस दौरान कोतवाल जुगुल किशोर पाल, एस‌आई अनुज चौधरी, प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल...