गिरडीह, अक्टूबर 2 -- गिरिडीह। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए रेलवे ने न्यू गिरिडीह के यात्रियों को विशेष रेल सुविधा दी है। हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 03007/03008 का न्यू गिरिडीह स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इससे त्योहारों के दौरान गिरिडीह और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल प्रत्येक रविवार रात 11:55 बजे हावड़ा से रवाना होगी और सोमवार सुबह 5:53 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03008 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार रात 10:20 बजे न्यू गिरिडीह से रवाना होगी। यह भी पढ़ें- न्यू गिरिडीह होकर चलेगी जयपुर के लिए स्पेशल ट्रेन यह विशेष ट्रेन 11 अक्टूबर से 29 नवंबर 20...