औरैया, फरवरी 17 -- औरैया, संवाददाता। आगामी होलिका दहन, होली, रमजान, ईद-उल-फितर और रामनवमी को देखते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सभी थानाध्यक्षों व संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें और किसी भी अव्यवस्था की सूचना मिलने पर आपसी समन्वय से तत्काल समाधान कराएं। उन्होंने आमजन से अपील की कि सभी लोग एक-दूसरे के त्योहार मिलजुल कर मनाएं और ऐसा कोई व्यवहार न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों या शांति व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार पारंपरिक ढंग से ही मनाए जाएं, कोई नई परंपरा शु...