रांची, मार्च 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। आगामी त्योहारों पर शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। ईद, सरहुल और रामनवमी पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। आपराधिक प्रवृति के लोगों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने रविवार को समाहरणालय में केंद्रीय शांति समिति की बैठक में ये बातें कही। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाहों पर प्रतिक्रिया देने से बचें। ऐसी सामग्री की जानकारी तुरंत पुलिस-प्रशासन को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों को च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.