त्योहारों पर ट्रेनों में बढ़ी भीड़, छठ की कई ट्रेनों में टिकट रिग्रेट
बोकारो, सितम्बर 19 -- दुर्गा पूजा से लेकर दीपावली व छठ महापर्व तक ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के साथ ही लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी शुरू हो गई है। रेलवे की आरक्षण विंडो खुलते ही कई ट्रेनों में वेटिंग टिकट 100 के पार पहुंच जा रहा है। दिल्ली से बोकारो आने वाली ट्रेनों के अलावा बिहार व उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को भी टिकट के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छठ पर्व को लेकर अभी से ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ गई है। त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग बोकारो व आसपास के क्षेत्रों से अपने पैतृक गांव लौटते हैं। ऐसे में कन्फर्म टिकट की मांग लगातार बढ़ रही है। कई ट्रेनों में स्लीपर के साथ एसी श्रेणी में भी लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि कुछ ट्रेनों में टिकट रिग्रेट हो चुका है。 यह भी पढ़ें- दशहरा-छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.