नोएडा, फरवरी 27 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आगामी त्योहारों को देखते हुए शुक्रवार को केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देने और हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने की। इसमें तीनों जोन के डीसीपी, एडीएम मंगलेश दुबे और जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिक मौजूद रहे। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सभी लोगों से अपील की कि वे त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी ऐसी गतिविधि से बचें जिससे किसी की धार्मिक या सामाजिक भावनाएं आहत हों। त्योहारों के दौरान आपसी सहयोग और समझदारी बहुत जरूरी है। अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.