त्योहारों पर चार जोड़ी विशेष ट्रेनें चलेंगी
प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें कोलकाता-प्रतापनगर-कोलकाता विशेष ट्रेन 13 अक्तूबर से 24 नवंबर तक सात फेरे लगाएगी। हावड़ा-खातीपुरा-हावड़ा विशेष ट्रेन 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक आठ फेरे चलेगी। हुब्बली-मुजफ्फरपुर-हुब्बली विशेष ट्रेन 13 अक्तूबर से 27 नवंबर तक सात फेरे लगाएगी। यशवंतपुर-सहरसा-यशवंतपुर विशेष ट्रेन 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक आठ फेरे लगाएगी। सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि त्योहारों पर कुल 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन विभिन्न रूटों पर होगा। देवलाली-दानापुर विशेष ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरेरेलवे ने देवलाली-दानापुर मिश्रित साप्ताहिक विशेष ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 01053 देवलाली-दानापुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.