कटिहार, मार्च 18 -- कटिहार, वरीय संवाददाता आगामी ईद-उल-फितर, रामनवमी, चैती छठ एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मंगलवार को विकास भवन में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर व्यापक रणनीति तय की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों से उनके अनुभवों के आधार पर सुझाव लिए गए और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। डीएम ने सभी सुझावों पर अमल का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूचनातंत्र को सक्रिय कर दिया गया है और अनुमंडल व जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित कर पल-पल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.