त्योहारों पर चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत
शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- शाहजहांपुर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन कई ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ट्रेन संख्या 04512, 04511 चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ शाहजहांपुर होकर संचालित होगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से एक अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और पटना से दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के नौ-नौ फेरे निर्धारित किए गए हैं। चंडीगढ़ से चलने वाली ट्रेन सुबह 8:04 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी और 8:06 बजे रवाना होगी। वहीं पटना से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन दोपहर 12:28 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी और 12:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, हरदोई, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह भी पढ़ें- पांच स्पेशल ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.