त्योहारों पर घर लौटना मुश्किल, दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में टिकट रिग्रेट
गाजीपुर, सितम्बर 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। दीपावली और डाला छठ के त्योहारों को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दिल्ली, मुंबई समेत महानगरों से पूर्वांचल लौटने वाली ट्रेनों में कंफर्म सीट के लिए मारामारी की स्थिति है। कई ट्रेनों में स्लीपर की वेटिंग 200 के पार पहुंच गई है, जबकि एसी श्रेणी में भी टिकट रिग्रेट हो चुके हैं। ऐसे में परदेस में रहने वाले लोगों के लिए त्योहार पर घर पहुंचना मुश्किल होता नजर आ रहा है। रेल आरक्षण की स्थिति के अनुसार 18 अक्तूबर को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी में रिग्रेट है। सात नवंबर को भी एसी और स्लीपर में टिकट उपलब्ध नहीं हैं। यह भी पढ़ें- फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलने से त्योहारों पर घर जाना आसान होगा भृगु सुपरफास्ट एक्सप्रेस और सुहेलदेव एक्सप्रेस में भी सात नवंबर को एसी व स्लीपर श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.