शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- सिंधौली। आगामी त्योहारों और महापुरुषों की जयंती को शांतिपूर्ण बनाने के लिए एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने सिंधौली कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक की। बैठक में नागरिकों से सौहार्दपूर्ण आयोजनों और अफवाहों से बचने की अपील की गई। इसके बाद एसपी ने पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजार, चौराहे और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी और यातायात का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और पर्याप्त बल तैनात करने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.