मुरादाबाद, मार्च 1 -- क्षेत्र में अमन शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से क्षेत्र के भगतपुर,भदगवां,दौलपुरी , चांदपुर जाहिदपुर, चौराहा डूंगरपुर, बुढानपुर अलीगंज आदि में फ्लैग मार्च निकाला गया। भगतपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में निकाले गए पैदल मार्च में लोगों से शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की गई। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि एसएसपी के निर्देशों पर क्षेत्र में अमन शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है। कुछ अराजक तत्व क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें इस फ्लैग मार्च से संदेश दिया गया है कि अगर वह अमन, शांति सहित सौहार्द और भाईचारा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.