सिद्धार्थ, मार्च 20 -- बर्डपुर। अलविदा नमाज, ईद-उल-फितर, चैत्र रामनवमी, आंबेडकर जयंती को देखते हुए मोहाना थाना परिसर में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें सभी से त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।सीओ विश्वजीत सौरयान ने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। कोई भी संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दौरान थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, शुद्धोधन चौकी प्रभारी अमित चौधरी, प्रधान अमजद,...