लोहरदगा, मार्च 16 -- कुडू, प्रतिनिधि। आगामी ईद और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्द्रपूर्ण व भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दिनांक 16 मार्च, दिन सोमवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे कुडू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी थाना प्रभारी अजीत कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, सभी समुदायों के गणमान्य व्यक्ति और आम नागरिकों से बैठक में शामिल होने की अपील की गई है। इसमें त्योहारों के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों से सादर अपील है कि निर्धारित समय पर कुडू थाना परिसर में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें, ताकि हमारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.