सहारनपुर, फरवरी 9 -- एसएसपी अभिनंदन सिंह ने आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों ने कहा कि त्योहारों को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे। शरारती तत्वों को मुचलकों में पाबंद किया जाए। संदिग्धों की पुलिस निगरानी करें और प्रत्येक थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त को बढ़ाएं। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में एसएसपी अभिनंदन सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की जाए। आगामी दिनों में रमजान माह भी शुरू हो जाएगा। होली का पर्व भी नजदीक है, जिन जगहों पर होलिका दहन होता है, उन जगहों की सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जाए। कहा कि थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और बीट के सिपाही संवदेनशील व अतिसंवदेनशील इलाकों में नजर रखें। सीसटीवी कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जाए। जेल से छूटकर आए अपराधियों की भी ...