शाहजहांपुर, मार्च 18 -- खुटार। मंगलवार को थाने में शांति समिति की बैठक सीओ प्रवीण मलिक और थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह की मौजूदगी में हुई। बैठक में आगामी नवरात्रि और ईद के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर दिया गया। सीओ प्रवीण मलिक ने कहा कि कोई नई परंपरा न डाली जाए और ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे किसी को परेशानी हो। उन्होंने चेयरमैन व प्रधानों को ईदगाहों की साफ-सफाई और रास्ते दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही नवरात्रि में मंदिरों के आसपास विशेष निगरानी रखने को कहा। थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने ईद पर सड़क पर नमाज न पढ़ने और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक में बाबूराम भार्गव, रूपराम प्रधान, विजय वर्मा, इसराज, शाहिद, रशीद, मेराजुद्दीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.