हजारीबाग, मार्च 19 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही पश्चिमी के मुखिया शमशेर आलम ने सफाई अभियान चलाया। बरही चौक से लेकर सभी मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराते हुए मुखिया शमशेर आलम ने कहा कि 19 मार्च से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया है, साथ ही ईद उल फितर और रामनवमी त्योहार भी है। साफ सफाई पवित्रता, आध्यात्मिक शांति, और सामाजिक सौहार्द से जुड़ा है। कहा कि त्योहारों में साफ - सफाई से त्योहार की सुखद अनुभूति होती है। साफ सफाई से जहां स्वास्थ्य सुरक्षा होती है वहीं उत्सव की खूबसूरती भी बढ जाती है। इस दौरान मुखिया शमशेर आलम ने लोगों से कहा कि अपने आवास, व्यवसायिक स्थल और सब्जी फल विक्रेता गंदगी नहीं फैलाएं। कचरा और कुड़ा कहीं दूर जाकर फेंके या फिर उसमें आग लगा कर जला दें। गंदगी फैलाना और समाज को नुक्सान पहुंचाना कहीं से भी ठीक नहीं है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.